देश

Dehradun Cloudburst: देहरादून आपदा पर PM मोदी और अमित शाह ने CM धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.

Dehradun Cloudburst: देहरादून आपदा पर PM मोदी और अमित शाह ने CM धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला (Photo : X)

नई दिल्ली/देहरादून, 16 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी. सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, "उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर जानकारी प्राप्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी." यह भी पढ़ें : ITR Filing Deadline: सीबीडीटी ने बढ़ाई ITR फाइलिंग की डेडलाइन, इस वजह से लिया फैसला

मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, आपके मार्गदर्शन और सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य और अधिक गति से संचालित हो रहे हैं. स्वयं भी अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहा हूं. आपदा के इस कठिन समय में हम प्रभावित परिवारों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं एवं उन्हें हर सम्भव सहायता पहुंचा रहे हैं." इस बीच, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं." वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने एक्स पर लिखा, "देहरादून जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आए अत्यधिक पानी से मालदेवता में 100 मीटर सड़क बह गई. उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों पर सतत नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें व सुरक्षित स्थानों पर रहें."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).