देश

Coronavirus Update: आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4 हजार के पार

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा 4000 को पार कर गया. वहीं, और 10,368 लोग संक्रमित पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 84 कोराना मरीजों की मौत हो गई.

Coronavirus Update: आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4 हजार के पार
कोरोना वायरस/ प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

अमरावती, 2 सितंबर: आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 (Covid-19) से मौतों का आंकड़ा 4000 को पार कर गया. वहीं, और 10,368 लोग संक्रमित पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 84 कोराना मरीजों की मौत हो गई, जिससे मौतों का आंकड़ा 4,053 तक जा पहुंचा.

बीते 24 घंटों में 10,000 से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई. इसके साथ राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,139 हो गया है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग, ICMR ने जारी की COVID-19 टेस्ट सेंटरों की लिस्ट, आप भी देखें

कोरोना से चित्तूर में सबसे ज्यादा 429 मौतें हुई हैं. पूर्वी गोदावरी में 401, गुंटूर में 401 और कुरनूल में 382 मरीजों की मौत हो जाने की खबर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).