देश

दिल्ली: हरि नगर इलाके के एक घर में लटकी मिली दो भाइयों की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके के एक घर में दो भाइयों के शव लटके मिलने की खबर से कोहराम मच गया. दोनो भाइयों की मौत कब और कैसे हुई यह फिलहाल पता नहीं चला है. इस सिलसिले में हरिनगर थाने की पुलिस जांच कर रही है. शव मिलने की बात तब खुली जब मकान से बदबू आने लगी. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

दिल्ली: हरि नगर इलाके के एक घर में लटकी मिली दो भाइयों की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
क्राइम सीन (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके के एक घर में दो भाइयों के शव लटके मिलने की खबर से कोहराम मच गया. दोनो भाइयों की मौत कब और कैसे हुई यह फिलहाल पता नहीं चला है. पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार को दोपहर के वक्त मिली. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

इस सिलसिले में हरिनगर थाने की पुलिस जांच कर रही है. शव मिलने की बात तब खुली जब मकान से बदबू आने लगी. सूचना पाकर हरिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो एक ही कमरे में लोहे की ग्रिल से दोनो भाईयों के शव लटके हुए थे.

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग के चलते भाई और पिता ने की महिला की हत्या, दामाद सहित तीनों गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत कई दिन पहले हो चुकी होगी. हालांकि मौत का सही वक्त पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा. जिस घर में यह सनसनीखेज घटना घटी वो किसी बाबूलाल का बताया जाता है. दोनो भाई इस मकान में किराये पर रहते थे. मृतकों का नाम आशीष कुमार देव (58) और उसका भाई छोटे पता चला है.

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के हालात आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं. सही स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).