दिल्ली के एक घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका
उत्तर दिल्ली में बुराड़ी इलाके के एक घर में 65 वर्षीय एक महिला का शव मिला है, जिसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने और बायां पैर जलाए जाने के निशान हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 13 जून : उत्तर दिल्ली (Delhi) में बुराड़ी इलाके के एक घर में 65 वर्षीय एक महिला का शव मिला है, जिसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने और बायां पैर जलाए जाने के निशान हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बुराड़ी के कमलपुर (Kamalpur) की रहने वाली राजवारी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि एक ढाबा चलाने वाले प्रमोद (38) के अनुसार, वह और उसकी पत्नी शनिवार को खजूरी गए थे, लेकिन जब वे रात करीब 10 बजे घर लौटे, तो उसे उसकी मां मृत मिली.
उसकी मां का गला कटा हुआ था और उसके बाएं पैर पर जले होने के निशान थे. पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी बुजुर्ग महिला को पहले से जानता था. उन्होंने बताया कि शव को सब्जी मंडी मुर्दाघर में रखा गया है और रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. यह भी पढ़ें : Delhi Unlock: दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टोरेंट- इन चीजों पर अभी भी पाबंदी
इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं. पुलिस ने बताया कि वह चोरी की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

