देश

डीसीपी विक्रमजीत सुसाइड केस: फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार पर गिरी गाज, हुआ ट्रांसफर

दिल्ली से सटे हरियाणा के हाईटेक शहर फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह कपूर आत्महत्या कांड में रोज कुछ न कुछ नया निकल कर सामने आ रहा है. कुछ दिन पहले इस मामले में पुलिस ने अपने ही एसएचओ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था.अब सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया है

डीसीपी विक्रमजीत सुसाइड केस: फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार पर गिरी गाज, हुआ ट्रांसफर
डीसीपी विक्रम कपूर ( फोटो क्रेडिट- ANI )

दिल्ली से सटे हरियाणा के हाईटेक शहर फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त (DCP) विक्रमजीत सिंह कपूर आत्महत्या कांड में रोज कुछ न कुछ नया निकल कर सामने आ रहा है. कुछ दिन पहले इस मामले में पुलिस ने अपने ही एसएचओ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था.अब सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया है. अब तक सूबे में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रमुख रहे के.के. राव को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। के.के. राव ने सोमवार को प्रभार ग्रहण करते ही तमाम अधीनस्थ आला-अफसरों के साथ बैठक की. आईएएनएस से बाततीच करते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने की. फरीदाबाद पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैठक में भी नव-नियुक्त पुलिस आयुक्त राव ने सबसे पहले डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर आत्महत्या कांड में अब तक हुई जांच के बारे में ही पूछा.

डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर आत्महत्या कांड में जिस तरह से फरीदाबाद पुलिस की बदनामी हुई थी, उससे राज्य पुलिस महानिदेशालय और राज्य सरकार खासी खफा थी। इसी के चलते यहां पूर्व में तैनात पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का ट्रांसफर हिसार कर दिया गया है. संजय कुमार ने हिसार से ही ट्रांसफर पर फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त का चार्ज ग्रहण किया था. डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर आत्महत्या कांड में जिस तरह से पूर्व पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने चुप्पी साधी, उससे भी राज्य पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी. यह भी पढ़े: फरीदाबाद डीसीपी आत्महत्या: बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

नये पुलिस कमिश्नर ने मातहत अफसरों से कुछ दिन पहले शहर में हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ की. जबाब में मातहतों ने बताया कि विकास चौधरी हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता कुख्यात बदमाश कौशल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। कौशल से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. आईएएनएस को सूत्रों ने बताया कि कौशल की गिरफ्तारी की अधिकृत जानकारी नव-नियुक्त पुलिस आयुक्त कुछ देर बाद फरीदाबाद में पत्रकार-वार्ता आयोजित करके दे सकते हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).