देश

Karnataka Shocker: कर्नाटक में दलित युवक से संबंध होने पर बेटी की हत्‍या

कर्नाटक के कोलार जिले में एक व्यक्ति ने एक दलित युवक के साथ रिश्ते को लेकर अपनी बेटी की हत्या कर दी पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी

Karnataka Shocker: कर्नाटक में दलित युवक से संबंध होने पर बेटी की हत्‍या
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

कोलार, 28 जून:  कर्नाटक के कोलार जिले में एक व्यक्ति ने एक दलित युवक के साथ रिश्ते को लेकर अपनी बेटी की हत्या कर दी पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में सुनने के बाद लड़के ने आत्महत्या कर लीमृतकों की पहचान बोदागुर्की गांव निवासी 20 वर्षीय कीर्ति और 24 वर्षीय गंगाधर के रूप में की गई है. यह भी पढ़े: Karnataka Shocker: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने की दोस्त की हत्या

कीर्ति गोला (यादव) समुदाय से थीं पुलिस ने कहा कि वे दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे और गंगाधर ने शादी के लिए लड़की के पिता कृष्ण मूर्ति से भी संपर्क किया था लेकिन कीर्ति के माता-पिता को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उससे मिलना बंद करने को कहा.

मंगलवार को कीर्ति और उसके पिता के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर उसने कीर्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि जब गंगाधर को कीर्ति की मौत के बारे में पता चला, तो वह लालबाग एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया, जब वह गांव से गुजर रही थी कामसमुद्र पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).