देश

Karnataka: 2 साल का मासूम बच्चा हनुमान मंदिर में घुसा, दलित परिवार पर लगाया गया 23 हजार रुपये का जुर्माना

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई. जिले के मियापुरा गांव में एक दलित लड़के के माता-पिता पर 23,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि उनका 2 साल का बेटा हनुमान मंदिर के अंदर चला गया था.

Karnataka: 2 साल का मासूम बच्चा हनुमान मंदिर में घुसा, दलित परिवार पर लगाया गया 23 हजार रुपये का जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोप्पल: कर्नाटक (Karnataka) के कोप्पल (Koppal) जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई. जिले के मियापुरा गांव में एक दलित लड़के के माता-पिता पर 23,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि उनका 2 साल का बेटा हनुमान मंदिर के अंदर चला गया था. बच्चे को उसके पिता उसके जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे. दलितों को इस मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वे हमेशा बाहर से मंदिर के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते थे. कर्नाटक के 12 जिलों में बच्चों के वायरल फ्लू के मामले बढ़े.

घटना 4 सितंबर की है. पिता अपने बेटे के साथ मंदिर के बाहर से प्रार्थना करना चाहता था. लेकिन, बच्चा उत्साह में भागकर मंदिर के अंदर चला गया और प्रार्थना करके वापस आ गया. इस घटना के बाद यह एक बड़ा मुद्दा बन गया और कहा गया कि ऊंची जाति वालों के मंदिर में दलित लड़के के प्रवेश के बाद अपवित्र हो गया है.

घटना से नाराज ऊंची जाति के ग्रामीणों ने मंदिर में दलित लड़के के प्रवेश के बाद अपवित्र मान लिया. उन्होंने 11 सितंबर को एक बैठक की और लड़के के माता-पिता से 23,000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा है, जिसका इस्तेमाल मंदिर में शुद्धिकरण के लिए किया जाएगा.

जिला प्रशासन को जब इस घटना की जानकारी मिली तो गांव में पुलिस, राजस्व और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया. अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों के लिए भेदभाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. अधिकारियों ने दलित लड़के के माता-पिता पर जुर्माना लगाने के लिए ऊंची जाति के सदस्यों को चेतावनी दी कि अगर वे ऐसा दोहराते हैं तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).