Cyclone Tauktae: तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान 'तौकते', इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने शुक्रवार को आगाह किया है कि अगले 36 घंटों में लक्षद्वीप और अरब सागर के ऊपर चक्रवात बन सकता है. इससे देश के दक्षिणी हिस्‍सों में भारी बारिश हो सकती है.

इस साल का सबसे पहला चक्रवात Tauktae अरब सागर में आने की संभावनाएं हैं. इसके कारण दक्षिण के राज्यों पर चक्रवाती तूफान Tauktae को लेकर चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, Tauktae के 17 मई से 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है. आईएमडी ने शुक्रवार को आगाह किया है कि अगले 36 घंटों में लक्षद्वीप और अरब सागर के ऊपर चक्रवात बन सकता है. इससे देश के दक्षिणी हिस्‍सों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 18 मई तक गुजरात के तट पर उच्‍च तीव्रता का चक्रवात Tauktae पहुंच सकता है. Cyclone Tauktae: अरब सागर में बन रहे चक्रवात तौकते से निपटने के लिए NDRF ने तैयार की 53 टीमें.

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 17 मई से गुजरात में भारी बारिश शुरू हो सकती है. सौराष्‍ट्र और कच्‍छ जैसे इलाकों में 18, 19 मई को भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तीन जिलों में शुक्रवार को और केरल के पांच जिलों में शनिवार को रेड अलर्ट का ऐलान किया है

आईएमडी ने मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. IMD ने गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है. लक्षद्वीप के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवात के असर से अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है. केरल और तमिलनाडु में भी 16 मई तक भारी बारिश का अनुमान है.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि चक्रवाती तूफान Tauktae के कारण केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में NDRF की 53 टीमों में से 24 टीमों को तैनात कर दिया गया है. 29 टीमों को यहा स्टैंडबाय पर रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड