मायावती विवादित टिप्पणी: BSP नेता का ऐलान- ‘साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’
इस बीच बीएसपी पूर्व विधायक विजय यादव का एक बयान आया है. उन्होंने साधन सिंह के बारे में ऐलान करते हुए कहा है कि जो भी उनका सिर कलम करके लाएगा उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.
लखनऊ: बीएसपी प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) के खिलाफ बीजेपी विधायक साधना सिंह (Sadhan Singh) ने आपत्तिजनक टिप्पणी किया था. उनके द्वारा दिए गए टिप्पणी को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध तो ही रहा था. इस बीच बीएसपी पूर्व विधायक विजय यादव का एक बयान आया है. उन्होंने साधन सिंह के बारे में ऐलान करते हुए कहा है कि जो भी उनका सिर कलम करके लाएगा उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.
विजय यादव अपने बयान में मायावती के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर कहा कि, ''सपा और बसपा के गठबंधन से बीजेपी के नेता बौखला गए हैं और वह बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. इसलिए अब हम से रहा नहीं जा रहा है. हम भी ऐलान कर रहे हैं कि जो आदमी साधना सिंह का सिर काटकर हमें लाकर देगा, हम उसे पचास लाख रूपये देंगे.' यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय महिला आयोग ने मायावती पर ‘अनैतिक’ टिप्पणी करने वाली बीजेपी विधायक साधना सिंह से मांगा स्पष्टीकरण
बता दें कि मायावती के खिलाफ साधना सिंह द्वारा विवादित बयान देने को लेकर राष्ट्रिय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है और इस पूरे मामले में उनसे जवाब मांगा है. हालांकि इस पूरे मामले में साधना सिंह मांफी मांग चुकी है. इसके बाद भी उनके खिलाफ विरोध होना बंद नहीं हो रहा है. यहीं तक नहीं उनके इस बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ एसी- एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

