Curfew in Rajasthan: राजस्थान के 13 जिलों में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जनवरी में भी जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

राजस्थान सरकार ने राज्य में नई गाइडलाइन जारी होने तक 13 जिलों में रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है. इन 13 राज्यों में कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर का नाम शामिल है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 2 जनवरी: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने राज्य में नई गाइडलाइन जारी होने तक 13 जिलों में रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू (Curfew) जारी रखने का फैसला लिया है. इन 13 राज्यों में कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर का नाम शामिल है.

बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Disease) के आज 4 सौ 67 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार 3 सौ 19 हो गई है. वहीं संक्रमण से पांच और लोगों की मौत भी हुई है. जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2 हजार 7 सौ 5 पर गई है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | राजस्थान : सात जिलों के 19 केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत हुई है. राज्य में अब तक जयपुर में 5 सौ 3, जोधपुर में 2 सौ 91, अजमेर में 2 सौ 19, बीकानेर में 1 सौ 66, कोटा में 1 सौ 66, भरतपुर में 1 सौ 20, उदयपुर में 1 सौ 11, पाली में 1 सौ 9 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 8 सौ 90 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए. राज्य में अब तक कुल 2 लाख 97 हजार 8 सौ 19 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 8 हजार 7 सौ 95 लोगों का कोविड-19 (COVID-19) का इलाज जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड