लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सली इलाके से 15 किलोग्राम IED बरामद
सुरक्षा बलों ने मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में इंप्रोवाइज्ड एक्प्लोसिव डिवाइस (IED) और अन्य विस्फोटक बरामद किए
रांची: सुरक्षा बलों ने मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में इंप्रोवाइज्ड एक्प्लोसिव डिवाइस (IED) और अन्य विस्फोटक बरामद किए. पुलिस ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार रात गिरिडीह जिले के पारसनाथ हिल के पास मोहनपुर के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर करीब 15 किलोग्राम आईईडी, सैंकड़ों कारतूस, नक्सली साहित्य और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए.
पुलिस ने कहा कि पता चला है कि नक्सलियों का राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान इन विस्फोटकों का इस्तेमाल करने का इरादा था. वहीं राज्य में चुनाव से पहले इतने बड़े पैमाने पर आईईडी बरामद होने के बाद से ही हलचल मचा हुआ है.
संबंधित खबरें
Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 16 प्रेशर आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
'यह आतंकी हमला नहीं था', नौगाम ब्लास्ट पर जम्मू-कश्मीर के DGP बोले- सैंपलिंग प्रोसेस के दौरान हुआ धमाका
VIDEO: दिल्ली को दहलाने की साजिश! ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, राजधानी में IED ब्लास्ट की बना रहे थे प्लानिंग
Kokrajhar Railway Track IED Blast: असम में रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट, कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं रहीं बाधित
\