सीआरपीएफ ने असम में भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक किए बरामद
असम के नलबाड़ी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और असम पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सीआरपीएफ की 136वीं बटालियन ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)| असम के नलबाड़ी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और असम पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सीआरपीएफ की 136वीं बटालियन ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. असम सरकार बिना नियम बनाए ‘बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है: एआईयूडीएफ.
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सीआरपीएफ इंटेलिजेंस द्वारा दी गई एक खुफिया सूचना के आधार पर नलबाड़ी पुलिस और सीआरपीएफ की 136वीं बटालियन ने सेंगनोई के जंगलों में विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.
CRPF और असम पुलिस ने असम के नलबाड़ी जिले के चेंगनोई से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। 4 पिस्टल, 2 एयर पिस्टल, 7 मैगजीन, 79 AK सहित 107 राउंड, 5 डेटोनेटर, 4 राउंड देसी गोला बारूद और 600 ग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद हुआ: CRPF pic.twitter.com/PgPacm53b5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2023
बरामद विस्फोटक एवं हथियारों में 4 पिस्तौल, 2 एयर पिस्तौल, 7 मिश्रित मैगजीन, 79 एके सीरीज सहित कुल 107 राउंड गोलियां, 5 डेटोनेटर, 4 हस्त निर्मित कारतूस और 600 ग्राम अज्ञात विस्फोटक आदि शामिल हैं.
एक अधिकारी ने कहा की शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद को जंगल क्षेत्र में छुपाया था. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बरामद विस्फोटक एवं हथियार किस संगठन के हैं. नलबाड़ी में इतनी बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

