क्राइम

Video: दिल्ली में बदमाश बेखौफ! खुले में पेशाब करने से मना किया तो युवक ने डंडे से की एक शख्स की जमकर पिटाई, वीडियो आया सामने

दिल्ली में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक ने सड़क पर एक शख्स की जमकर डंडे से पिटाई की. बताया जा रहा है की शख्स ने खुले में पेशाब करने के लिए युवक को टोका था.

Video: दिल्ली में बदमाश बेखौफ! खुले में पेशाब करने से मना किया तो युवक ने डंडे से की एक शख्स की जमकर पिटाई, वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X )

Video: दिल्ली में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक ने सड़क पर एक शख्स की जमकर डंडे से पिटाई की. बताया जा रहा है की शख्स ने खुले में पेशाब करने के लिए युवक को टोका था.ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है की सड़क के किनारे सोयें एक शख्स की युवक डंडे से जमकर पिटाई कर रहा है.

घटना दिल्ली के मॉडल टाउन की है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित शख्स का नाम रामफल है.इस मारपीट के दौरान किसी ने भी उस शख्स को बचाने की कोशिश नहीं की, युवक शख्स को डंडे से पिटता रहा. बाइक पर तीन युवक सवार होते है, इनमें से ही युवक इस शख्स को पिटता है. ये भी पढ़े:Fight For Seat: दिल्ली की बस में शख्स ने बुजुर्ग महिला से सीट के लिए की लड़ाई, मारपीट का वीडियो वायरल

शख्स की डंडे से जमकर की पिटाई 

जब शख्स को युवक पिटता है और अपनी बाइक की तरफ जा रहा होता है, तो शख्स मदद के लिए चिल्लाने लगता है, इससे चिढ़कर वो युवक फिर वापस आता है और फिर उसको डंडे से पिटता है. इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आर्यन नाम के आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है की इसी परिसर में ही आरोपी युवक काम करता है.

जानकारी के मुताबिक़ दो दिन पहले पीड़ित रामफल ने युवक को पार्क के पास खुले में पेशाब करने के लिए मना किया था, उस दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी. जिसके कारण दो दिन बाद आरोपी ने शख्स की डंडे से जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है की इस घटना के बाद आरोपी को जमानत भी  मिल गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).