COVID-19 Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 24.29 करोड़ से ज्यादा हुए
कोरोना वायरस के वैश्विक मामले बढ़कर 24.29 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 49.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6.76 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं.
वाशिंगटन, 23 अक्टूबर: कोरोना वायरस (Coronavirus) के वैश्विक मामले बढ़कर 24.29 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 49.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6.76 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने साझा किए हैं. यह भी पढ़े: COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 से एक दिन में 666 मरीजों की मौत
शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 24,29,18,979, 4,936,844 और 6,763,349,919 हो गई है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 45,380,032 और 735,169 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,143,236 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,711,843), यूके (8,730,715), रूस (8,041,581), तुर्की (7,800,766), फ्रांस (7,215,584), ईरान (5,844,589), अर्जेंटीना (5,278,910), स्पेन (4,997,732), कोलम्बिया (4,988,021), इटली (4,733,557), इंडोनेशिया (4,238,594), जर्मनी (4,452,547) और मैक्सिको (3,777,209) हैं.
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (605,139), भारत (453,042), मैक्सिको (285,953), रूस (224,369), पेरू (200,003), इंडोनेशिया (143,153), यूके (139,742), इटली (131,763), कोलंबिया (126,994), ईरान (124,928), फ्रांस (118,373) और अर्जेंटीना (115,819) शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

