COVID Updates: कोरोना के वैश्विक मामले 23.78 करोड़ के पार, अब तक 48.5 लाख से ज्यादा मरीजों की गई जान
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 23.78 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 48.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 6.45 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं.
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़कर 23.78 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 48.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 6.45 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन (Vaccination) हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं. सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 237,851,281, 4,851,509 और 6,459,979,918 है.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के 44,339,486 और 713,228 आंकड़े के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,953,475 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. यह भी पढ़े: COVID-19: उत्तराखंड सरकार का फैसला, राज्य में कोरोना प्रतिबंध 19 अक्टूबर तक बढ़ा
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,575,820), यूके (8,192,541), रूस (7,658,923), तुर्की (7,444,542), फ्रांस (7,156,066), ईरान (5,702,890), अर्जेंटीना (5,265,859), स्पेन (4,973,619), कोलम्बिया (4,972,236), इटली (4,700,316), जर्मनी (4,318,437), इंडोनेशिया (4,227,932) और मैक्सिको (3,720,545) हैं.
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (601,011), भारत (450,589), मेक्सिको (281,958), रूस (212,576), पेरू (199,641), इंडोनेशिया (142,651), यूके (138,139), इटली (131,301), कोलंबिया (126,623), ईरान (122,592), फ्रांस (117,927) और अर्जेटीना (115,473) शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

