देश

COVID Update: भारत में कोरोनावायरस के 11,451 नए मामले, 266 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 11,451 नए मामले सामने आए जबकि 266 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को साझा किए. इस महामारी से अब तक देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है. कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 13,204 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,63,104 हो गई है.

COVID Update: भारत में कोरोनावायरस के 11,451 नए मामले, 266 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 8 नवंबर: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 11,451 नए मामले सामने आए जबकि 266 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को साझा किए. इस महामारी से अब तक देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है. कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 13,204 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,63,104 हो गई है. COVID-19 Updates: तमिलनाडु में सामने आये कोरोना के 850 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

भारत की रिकवरी दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है. कोरोना के 1,42,826 सक्रिय मामले हैं, जो पिछले 262 दिनों में सबसे कम है. कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.42 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. इस बीच, देशभर में कुल 8,70,058 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे इसकी कुल संख्या बढ़कर 61.60 करोड़ हो गई. 1.26 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 46 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है.

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.32 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 70 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है. बीते 24 घंटे में कोरोना की 23,84,096 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 108.47 करोड़ तक पहुंच गया है. यह सत्र में 1,09,98,126 के माध्यम से हासिल किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).