देश

Maharashtra: कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पूरे महाराष्ट्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे बंद होंगे सभी मॉल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को COVID-19 के 36,902 नए मामले सामने आए, इस दौरान 112 मरीजों की मौत हुई. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,82,451 है. शुक्रवार को 5 हजार से अधिक कोरोना केस अकेले मुंबई से सामने आए.

Maharashtra: कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पूरे महाराष्ट्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे बंद होंगे सभी मॉल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 26 मार्च: भारत में कोरोना (COVID-19 Second Wave) की दूसरी लहर का कहर जारी है. देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से सक्रिय आंकड़े में तेजी देखी जा रही है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का कहर सबसे अधिक दिख रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को COVID-19 के 36,902 नए मामले सामने आए, इस दौरान 112 मरीजों की मौत हुई. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,82,451 है. शुक्रवार को 5 हजार से अधिक कोरोना केस अकेले मुंबई (Mumbai) से सामने आए. मुंबई में कोरोना के 5,513 नए केस दर्ज किए गए. COVID Spike: पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकती है कोरोना की दूसरी लहर, इस तरह करें खुद का बचाव.

इस बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है. आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने रविवार रात से कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये हैं. COVID Spike: महाराष्ट्र और पंजाब सहित इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक, तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले. 

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.  मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की.

ठाकरे को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पतालों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने की आशंका पैदा हो गई है.’’

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है. महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 35,952 नए मामले सामने आए थे. चार दिनों में राज्य में अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

(इनपुट  भाषा) 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).