एजेंसी न्यूज

COVID Spike: महाराष्ट्र और पंजाब सहित इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक, तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है.

COVID Spike: महाराष्ट्र और पंजाब सहित इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक, तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
Coronavirus (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 26 मार्च: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है. फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है. COVID Spike: पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकती है कोरोना की दूसरी लहर, इस तरह करें खुद का बचाव. 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं.’’

कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन मामलों में, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 35,952 मामले सामने आये, इसके बाद पंजाब में 2,661 और कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किये गये. मंत्रालय के अनुसार, देश में सामने आये नये मामलों में से 80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किये गये है.

दस राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में प्रतिदिन नये मामलों में वृद्धि दिखाई दी है. एक दिन में इस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किये गये है. महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है.

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है.

ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं.

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी है. इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).