COVID-19: पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई सबसे अधिक 203 मौतें, इन राज्यों के आंकड़े में भी आया बड़ा उछाल

राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के नए मामलों में अब कुछ राहत देखने को मिल रही है. इससे पहले गुरुवार तक राजधानी में कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर दिखा. महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले गुरुवार को सामने आए थे.

कोरोना संक्रमित की मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के नए मामलों में अब कुछ राहत देखने को मिल रही है. इससे पहले गुरुवार तक राजधानी में कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर दिखा. महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले गुरुवार को सामने आए थे. गुरुवार को 28,867 लोग संक्रमित मिले थे. इसके अलावा 31 रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी. दिल्ली में आ चुका है कोरोना का पीक, अब मामलों में कमी आएगी: सत्येंद्र जैन

रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए और 28 रोगियों की मौत हुई. इसके अलावा संक्रमण दर गिरावट के साथ 27.87 फीसदी रही, जो एक दिन पहले 30.64 फीसदी थी. इससे पहले शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 20,718 मामले सामने आए थे और 30 रोगियों की मौत हुई थी.

दिल्ली में मौत के आंकड़े ने डराया 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ गिरावट जरूर दिखी है लेकिन बीते सप्ताह हुई मौत का आकंडा बेहद भयावह है. बीते सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो देशभर में कोरोना से सबसे अधिक 203 मौतें राजधानी में हुई. यह इससे पहले के सप्ताह का लगभग 4 गुना अधिक था, जब कोरोना से 51 मरीजों की मौत हुई थी.

दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा जहां कोरोना से 187 मौते हुई. इसके बाद महाराष्ट्र में 169, तमिलनाडु में 134, केरल में 127 और पंजाब में 88 मरीजों ने अपनी जान गवाई.

बिहार में भी मौत का ग्राफ काफी ऊपर दिखा. यहां पिछले सप्ताह में मरने वालों की संख्या पांच से बढ़कर 34 हो गई. इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह में मरने वालों की संख्या में कम से कम तीन गुना की वृद्धि देखने को मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट