COVID-19 Update: भारत में बीते 24 घंटे में नए 44,230 नए कोरोना मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में 555 मौतों के साथ 44,230 नए कोविड-19 मामले सामने आए. इसकी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. मंगलवार को, भारत में 29,689 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे.
नई दिल्ली, 30 जुलाई : भारत में पिछले 24 घंटों में 555 मौतों के साथ 44,230 नए कोविड-19 मामले सामने आए. इसकी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. मंगलवार को, भारत में 29,689 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे. 132 दिनों के बाद कोरोना के मामले 30,000 से कम दर्ज किए गए हैं.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के मामलों की संख्या 4,23,217 हो गई और सक्रिय मामलों की संख्या 4,05,155 है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,360 लोगों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,07,43,972 हो गई है. यह भी पढ़ें :Maharashtra: बैंक के पूर्व प्रबंधक ने महिला अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या की
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कुल 45,60,33,754 कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 51,83,180 लोगों को वैक्सीन दी गई हैं. 29 जुलाई को अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 46,46,50,723 हो गई है, जिसमें गुरुवार को जांचे गए 18,16,277 नमूने शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

