COVID-19: ओमिक्रॉन वेरिएंट के बाद देश में अब 'BA.2' का डर! इन राज्यों में कोरोना का ग्राफ अभी भी ऊपर

COVID-19 स्थिति पर NCDC निदेशक ने कहा कि अब Omicron सब-वेरिएंट BA.2 भारत में अधिक फैल रहा है. Omicron सब-वेरिएंट BA.2 अब तक अमेरिका समेत दुनिया के 40 देशों में मिल चुका है. अभी तक की स्टडी के मुताबिक यह ओमिक्रॉन के ओरिजिनल वर्जन से ज्यादा तेज माना जा रहा है.

कोविड-19 महामारी (Photo Credits: pixabay)

ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बाद अब इसका सब वेरिएंट चिंता का कारण बनता दिख रहा है. दुनियाभर में वैज्ञानिक और हेल्थ एक्सपर्ट्स इस पर नजर बनाए हुए हैं. इस बीच भारत में COVID-19 स्थिति पर NCDC निदेशक ने कहा कि अब Omicron सब-वेरिएंट BA.2 भारत में अधिक फैल रहा है. Omicron सब-वेरिएंट BA.2 अब तक अमेरिका समेत दुनिया के 40 देशों में मिल चुका है. अभी तक की स्टडी के मुताबिक यह ओमिक्रॉन के ओरिजिनल वर्जन से ज्यादा तेज माना जा रहा है. कुछ वैज्ञानिकों ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह वर्जन अधिक संक्रामक हो सकता है. Omicron New Variant: क्या ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA.2 भारत के लिए साबित होगा नया संकट? जानें कितना खतरनाक है यह. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, पिछले एक सप्ताह में देश में प्रतिदिन औसतन लगभग 3 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, संक्रमण अभी भी बहुत ज़्यादा है. देश में पिछले एक हफ्ते में केस पॉजिटिविटी लगभग 17.75 फीसदी रही.

BA.2 को लेकर बढ़ी चिंता 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 27 जनवरी तक भारत में कोरोना के 22,02,472 सक्रिय मामले हैं. पिछले एक हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 17.75 फीसदी तक पहुंच गया है. 11 राज्यों में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 3 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 1-2 लाख सक्रिय मामले हैं. देश में 551 ज़िलों में केस पॉजिटिविटी 5 फीसदी से ज्यादा है.

नए अध्यन में हुआ यह खुलासा

ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में प्रभावी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, जो ना केवल ओमीक्रोन बल्कि डेल्टा समेत वायरस के अन्य प्रकारों को भी बेअसर कर सकती है. यह बात आईसीएमआर की ओर से किए गए एक अध्ययन में कही गई है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमिक्रॉन जनित प्रतिरोधक क्षमता वायरस के डेल्टा वेरिएंट को बेअसर कर सकती है. इससे डेल्टा से दोबारा संक्रमित होने की आशंका बहुत कम हो जाती है. इससे संक्रमण फैलाने के लिहाज से डेल्टा का प्रभुत्व खत्म हो जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड