COVID-19: भारत में कोविड 20,044 नए मामले आए, 56 मौतें
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमण के 20,044 मामले आए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 20,038 मामलों के मुकाबले मामूली इजाफा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.
नई दिल्ली, 16 जुलाई : भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमण के 20,044 मामले आए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 20,038 मामलों के मुकाबले मामूली इजाफा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इसी अवधि में 56 लोगों की मौत के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या 5,25,660 हो गई है. इस बीच, सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 1,40,760 हो गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.32 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटों में 18,301 मरीजों के ठीक होने के बाद उबरने वालों की कुल संख्या 4,30,63,651 हो गई. नतीजतन, रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है. इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी मामूली बढ़कर 4.80 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.40 प्रतिशत है. साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,17,895 जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.90 करोड़ से अधिक हो गई. यह भी पढ़ें : Noida: कार सवार दो युवकों ने सरेआम गोलीबारी की, मामला दर्ज
आज सुबह तक कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 199.71 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,62,86,177 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया था. इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.79 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 डोज की पहली खुराक दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

