COVID-19: केरल की स्थिति चिंताजनक, वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं लोग

देश में कोरोना के मामले पहले से काफी कम हो गए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. इस बीच केरल से अभी भी संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. केरल केंद्र के लिए अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. चिंता की अधिक बात यह है इन संक्रमितों में बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हैं जो वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

देश में कोरोना (COVID-19) के मामले पहले से काफी कम हो गए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. इस बीच केरल (Kerala) से अभी भी संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. केरल केंद्र के लिए अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. चिंता की अधिक बात यह है इन संक्रमितों में बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हैं जो वैक्सीन (COVID-19 Vaccine)  की दोनों डोज ले चुके हैं. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार दोनों वैक्सीन लगवा चुके कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि केवल कुछ मामलों में ऑक्सीजन बेड या आईसीयू में की जरूरत पड़ी है. कोरोना के साथ ही बढ़ रहा है निपाह वायरस का खतरा, हो सकती है अगली महामारी!

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया, आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 15 दिनों यानी 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कोरोना के 1,19,401 पॉजिटिव मामले सामने आए. इनमें से 1,00,593 ने वैक्सीन नहीं ली थी जबकि इनमें से 67,980 (कुल मामलों की संख्या का 57.9 प्रतिशत) लोगों ने या तो वैक्सीन की दोनों डोज या कम से कम एक डोज ली थी.

संक्रमित 1,19,401 लोगों में से 40,584 (कुल गिनती का 34.9 प्रतिशत) लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली थी जबकि 27,396 (कुल गिनती का 22.9 प्रतिशत) लोगों ने वैक्सीन की एक डोज ली थी.

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में संक्रमण चिंताजनक है लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से बेहद कम लोगों को ही ऑक्सीजन बेड या आईसीयू की जरूरत पड़ी. वैक्सीन संक्रमण को बेहद कम देती है और रोग से लड़ने के लिए एंटीबॉडी प्रदान करती है, इसलिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लें.

पूरी तरह से टीका लगाए गए व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन उनमें से कोविड के कारण मौतें बहुत दुर्लभ हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया, ऐसे मामलों में जहां पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों की मृत्यु हो जाती है, वहां मरीज या तो बहुत बूढ़े हो गए थे या गंभीर कॉमरेडिटी वाले थे.

वर्तमान में भारत में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या का लगभग 50 प्रतिशत केरल से है. वहीं देश में सक्रिय मामलों का 45 प्रतिशत हिस्सा केरल से है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें