देश

COVID-19: चीन में कोरोना से हाहाकार, भारत में अलर्ट, नए साल से पहले ये राज्य बढ़ा सकते हैं सख्ती

चीन में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के कारण पड़ोसी देश की हालत बद्तर हो गई है. इसको लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है. कोविड मामलों में वैश्विक उछाल के बीच, भारत सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है.

COVID-19: चीन में कोरोना से हाहाकार, भारत में अलर्ट, नए साल से पहले ये राज्य बढ़ा सकते हैं सख्ती
COVID (Photo: PTI)

नई दिल्ली: चीन में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के कारण पड़ोसी देश की हालत बद्तर हो गई है. इसको लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है. कोविड मामलों में वैश्विक उछाल के बीच, भारत सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. सरकार ने कोविड-रोधी उपायों को तेज करते हुए कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य किया जाएगा और राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल करने को कहा. Aviation Ministry का एयरलाइनों को निर्देश, 2 फीसदी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की हो COVID टेस्टिंग. 

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि अगर देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ते हैं, तो ऐसे में खुद को पूरी तरह से तैयार रहने को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल आयोजित करे. मंगलवार को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल में बेड की उपलब्धता, मानव संसाधन, रसद और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति पर खास फोकस रहेगा.

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करके कोविड परीक्षण क्षमताओं को बढ़ावा देना भी होगा. ऑक्सीजन सप्लाई जिसके संकट ने कोविड की पिछली लहरों के मौत का तांडव मचाया था, इस मॉक ड्रिल का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र है.

राज्य कर सकते हैं नियम सख्त

राज्यों ने जनता से COVID उचित व्यवहार का पालन करने के लिए कहा है. इस बीच नए साल को ध्यान में रखते हुए कई राज्य कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर सकते हैं. दिल्ली, यूपी, कर्नाटक और अन्य राज्य जल्द ही नए दिशानिर्देश प्रदान कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).