भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 91.77 लाख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी .
नयी दिल्ली, 24 नवम्बर: देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी . केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 91,77,840 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई. इसमें कहा गया है कि देश में लगातार 14 दिन से उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है. अभी कुल 4,38,667 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है.
आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 86,04,955 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर 93.76 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है. भारत (India) में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे.
यह भी पढ़े: भारत में फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, क्या COVID-19 की दूसरी लहर ने दी है दस्तक?
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) (ICMR) के अनुसार 23 नवम्बर तक कुल 13.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,99,545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

