COVID-19: दिल्ली में मिले इस साल के सबसे कम 89 नए कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार से कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (COVID-19) लगातार कमजोर पड़ रहा है. सोमवार को COVID-19 के 89 नए मामले सामने आए जो इस साल अब तक सबसे कम हैं. इस साल 16 फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 94 मामले आये थे, जिसके बाद यह पहली बार है जब कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर 100 से कम रही है.

दिल्ली (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 21 जून: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (COVID-19) लगातार कमजोर पड़ रहा है. सोमवार को COVID-19 के 89 नए मामले सामने आए जो इस साल अब तक सबसे कम हैं. वहीं संक्रमण से 11 लोगों ने दम तोड़ा है और संक्रमण दर भी घटकर 0.16 प्रतिशत हो गयी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इस साल 16 फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 94 मामले आये थे, जिसके बाद यह पहली बार है जब कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर 100 से कम रही है. Monsoon 2021: IMD ने बताया, दिल्ली, पड़ोसी राज्यों में मानसून धीमा रहने की संभावना.

इससे पहले रविवार को 124 नए मामले आये थे और सात मरीजों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत थी. दिल्ली में शनिवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई थी और 135 नए मामले आये थे जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है. वहीं, संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत थी.

विभाग ने बताया कि दिल्ली में 11 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 24,925 हो गई है. दिल्ली में अब तक कुल 14,32,381 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से 14.05 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,996 है. रविवार को कुल 57,128 नमूनों की जांच की गई.

दिल्ली में अनलॉक

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से पाबंदियों में और ज्यादा छूट दी गई है. कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी के बीच आज से 50 फीसदी बैठने की क्षमता से शहर में रेस्टोरेंट और बार खुल गए हैं. सार्वजनिक पार्कों, गार्डन को भी फिर से खोलने की अनुमति है.

राजधानी में अब रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुलेंगे. जबकि अभी सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत थी. बार खोलने की समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक तय की गयी है. ये आदेश 28 जून सुबह 5 बजे तक लागू है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड