COVID-19: भारत में कोरोना के 2,876 नए मामले, 98 मौतें
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,876 नए मामले सामने आए. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को साझा की. तो वहीं एक दिन में 98 लोगों की मौत हुई हैं, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,16,072 हो गई है.
नई दिल्ली, 16 मार्च : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,876 नए मामले सामने आए. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को साझा की. तो वहीं एक दिन में 98 लोगों की मौत हुई हैं, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,16,072 हो गई है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 32,811 हो गई है. देश में पॉजिटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत हैं.
देश में बीते 24 घंटे में कुल 3,884 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,50,055 हो गई है. भारत की रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है. देशभर में कुल 7,52,818 कोरोना टेस्ट किए गए. भारत ने अब तक 78.05 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं. वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है. देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.44 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.38 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : COVID-19: चीन में कोविड रिटर्न के बाद भारत में भी टेंशन, क्या आएगी कोरोना की चौथी लहर?
भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 180.60 करोड़ से अधिक हो गया है. यह 2,11,93,183 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 17.25 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

