Elvish Yadav Judicial Custody: कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, यूट्यूबर का वीडियो आया सामने
सांपों के जहर की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार एल्विश यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया है.
Snake Venom Smuggling Case: सांपों के जहर की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार एल्विश यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया है. एक वीडियो सामने आया है, जहां एल्विश पुलिस वालों के साथ न्यायालय में आते दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है. एल्विश पर NDPS एक्ट भी लगाया गया है. जांच के दौरान बरामद सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टियों में किया जाता था इसके सबूत मिले हैं.
एल्विश यादव पर पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगा है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नोएडा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में उनका मेडिकल चेकअप करवाया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.
#WATCH | YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav sent to 14 days of Judicial custody in connection with a case under the Wild Life Protection Act 1972. https://t.co/AQI3a8qQqZ pic.twitter.com/bUnov8As1b
— ANI (@ANI) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

