कोरोना वायरस: थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों की भी भारतीय हवाई अड्डों पर होगी जांच

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर चीन, हांगकांग के अलावा थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों की भी हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर चीन, हांगकांग के अलावा थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों की भी हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर यहां हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।मंत्रालय ने कहा, “चीन और हांगकांग से आने वाले यात्रियों के अलावा सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों की भी हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी.”

स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, कपड़ा और फार्मास्युटिकल मंत्रालय के सचिव इस बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट सचिव अब तक पांच समीक्षा बैठक कर चुके हैं.शनिवार तक 326 विमानों से आए कुल 52,332 यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण की जांच की जा चुकी है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “आईडीएसपी जांच में कुल 97 यात्रियों में लक्षण मिले जिसके बाद उन्हें पृथक वार्ड में रेफर किया जा चुका है. 98 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से 97 नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। एक मामले में केरल में सकारात्मक नतीजा पाया गया था जिसकी निगरानी की जा रही है और उस व्यक्ति की हालत स्थिर है. यह भी पढ़े: Coronavirus Attack: कोरोना वायरस से 259 लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या करीब 12,000 पहुंची

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये भी विभिन्न देशों से आए यात्रियों की जांच प्रक्रिया की समीक्षा की.अधिकारियों ने कहा कि वुहान से लाए गए 324 भारतीय यहां शनिवार को पहुंचे और उन्हें सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा स्थापित पृथक वार्डों में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने कहा कि हालांकि उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं,

Share Now

संबंधित खबरें

Thai Nationals Visa: थाई नागरिकों को भारत का बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में मिलेगा 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीजा; जानें आवेदन प्रक्रिया

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट