Coronavirus: मध्य प्रदेश के मुरैना में दुबई से आए शख्स समेत परिवार के 10 लोगों को हुआ COVID-19, परिवार ने आयोजित किया था कार्यक्रम, जिसमें करीब 1500 लोग हुए थे शामिल

खबरों के अनुसार तेरहवीं के बारे में बताया जा रहा है कि युवक दुबई के होटल में काम करता है. वो 17 मार्च को मुरैना वापस आया था. इसके बाद उसने 20 मार्च को अपनी मां की तेरहवीं रखी, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने खाना खाया. और यहीं से संक्रमण लोगों में फैल गया.

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

मध्यप्रदेश: कोरोना वायस (Coronavirus) को लेकर दूसरे अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं. प्रदेश में प्रतिदिन एक के बाद नए कोविंड-19 के मामले आ रहे है. जिसके रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है. लेकिन प्रदेश में कोरोना के मामले रुकने के बजाय तेजी के साथ बढ़ाते ही जा रहे हैं. एनडीटीवी न्यूज (NDTV News) के हवाले से खबर है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में कोरोना एक ही परिवार के 10 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. इस परिवार में एक महिला का मृत के बाद तेरहवीं रखा गया था. जिसमें शामिल होने के लिए मृतक का बेटा दुबई से आया हुआ था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रशासन द्वारा जब 22 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया तो परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

खबरों के अनुसार तेरहवीं के बारे में बताया जा रहा है कि युवक दुबई के होटल में काम करता है. उनके मां के निधन के बाद वह मां की तेरहवीं 17 मार्च घर आया. जिसके बाद वह 20 मार्च को अपनी मां की तेरहवीं रखी. जिसमें लगभग 1500 लोगों ने खाना खाया. जिसके बाद परिवार में किसी को बुखार होने पर परिवार वालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया. शक होने पर परिवार के 22 लोगों का कोरोना टेस्ट प्रशासन की तरफ से करवाया गया. जब परिवार के लोगों की रिपोर्ट आई तो चौकाने वाली बात थी. 22 लोगों में 12 लोगो को छोड़ 10 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह भी पढ़े: कोरोना संकट: गुजरात से हजारों श्रमिक पैदल ही वापस लौट रहें हैं मध्यप्रदेश

देखें वीडियो:

एक साथ परिवार के 10 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं. क्योंकि कार्यक्रम में सौ दो सौ नहीं बल्कि करीब 1500 लोग शामिल हुए थे. ऐसे में प्रसाशन के लिए चिंता का विषय है कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों की किस तरफ से पहचान की जाए. हालांकि इस परिवार को कोविड -10 से पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके साथ ही इनके संपर्सक में रहने वाले कई लोगो को आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं अन्य जो लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उसने से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि यदि वे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हो तो उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड