देश

कोरोना वायरस: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विदेशियों के आगमन पर लगाया गया प्रतिबंध

सिक्किम के बाद अब अरुणाचल प्रदेश ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से कुछ समय के लिए विदेशी नागरिकों के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है

कोरोना वायरस: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विदेशियों के आगमन पर  लगाया गया प्रतिबंध
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: PTI)

इटानगर: सिक्किम के बाद अब अरुणाचल प्रदेश ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से कुछ समय के लिए विदेशी नागरिकों के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.  अरुणाचल प्रदेश राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी साधना देवरी ने रविवार को आईएएनएस को फोन पर बताया, "अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विदेशियों के लिए संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) को अस्थायी रूप से नहीं जारी करने का फैसला लिया है. अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अगले आदेश तक परमिट जारी न करें.

उन्होंने कहा कि आदेश जिसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई, वह तब तक लागू रहेगी जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है. सिक्किम ने पिछले हफ्ते विदेशी नागरिकों का इनर लाइन परमिट निलंबित किया था. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक संजीव जिंदल ने बताया कि इंफाल की सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद कर दिया गया है और भूटान की ड्रूकेयर एयरलाइन की गुवाहाटी से सिंगापुर, थाईलैंड और भूटान के बीच सेवा को छोड़कर और कोई भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा गुवाहाटी से उपलब्ध नहीं है. यह भी पढ़े: Coronavirus: केरल में कोरोना वायरस के पांच नए मामलों की पुष्टि, भारत में 39 हुई मरीजों की संख्या

रविवार को केरल में घातक कोरोना वायरस के पांच मामलों की पुष्टि के साथ भारत में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 39 पहुंच गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2020 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).