Corona Cases: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, जनवरी के बाद साप्ताहिक मामलों में 35 फीसदी की वृद्धि

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,183 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,44,280 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,542 रह गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,183 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,44,280 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,542 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. पिछले सात दिनों की संख्या में 35% की वृद्धि देखी गई है. COVID-19: दिल्ली में कोरोना के मामलों में आज फिर उछाल, बीते 24 घंटे में 517 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 214 और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,965 पर पहुंच गई है.

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 मामलों की गिरावट आई है.

मंत्रालय ने बताया कि देश में दैनिक संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,10,773 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून, 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड