Coronavirus Outbreak: भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, देश में COVID-19 के 125 पॉजिटिव केस

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 125 हो चुकी है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 125 हो चुकी है.

कोरोना वायरस से हाहाकार (Photo Credit-PTI)

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 125 हो चुकी है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 125 हो चुकी है. 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है. भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है. देश के 15 राज्यों में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका है. महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 39 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

मंगलवार को कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं. एक बेंगलुरु और एक कलबुर्गी में पॉजिटिव मरीज पाया गया है. दोनों का इलाज जारी है. अब तक राज्य में 10 लोगों में COVID-19 संक्रमण पॉजिटिव पाया गया. कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का भी फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें- COVID-19: 'हमें कोरोना वायरस न कहें' उत्तर-पूर्व के छात्रों का दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें.

125 पॉजिटिव केस आए सामने-

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आये हैं. राज्य प्रशासन ने कुछ प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों को एहतियातन बंद करने का फैसला किया है. औरंगाबाद स्थित अजंता एव‍ं एलोरा की गुफाएं, मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई का बाबुल नाथ मंदिर और उस्मानाबाद जिले में स्थित तुलजाभवानी मंदिर बंद रहेंगे. महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज्य के सचिवालय मंत्रालय में भी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है. इस बीच जिला कलेक्टर सूरज मंधारे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तक 23 संदिग्धों की कोरोना वायरस की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि इनमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है बाकी की रिपोर्ट का इंतजार है.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हजारों लोगों की जान लेने वाली और दुनिया भर के देशों के जनजीवन की रफ्तार थामने वाले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका को जुलाई अंत तक निजात मिल सकती है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम इस दिशा में बहुत अच्छे से काम करें तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त तक हमें इससे छुटकारा मिल जाएगा.' ट्रंप का कहना है कि वायरस के चलते अमेरिका आर्थिक मंदी की ओर बढ़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड