कोरोना वायरस का कहर: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पोस्टर लगे, 'ओ कोरोना, कल आना'
आपको बॉलीवुड की हिट फिल्म 'स्त्री' का वो डायलॉग तो याद होगा, 'ओ स्त्री, कल आना'। यही नारा अब वाराणसी में कोविड-19 के लिए उपयोग हो रहा है. अब मंदिरों के शहर की दीवारों पर 'ओ कोरोना, कल आना' के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं. जाहिर है कि ये पोस्टर इस घातक वायरस को दूर न रख पाएं, जिसने अब तक दुनिया में 8000 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है. फिर भी स्थानीय लोगों में इन पोस्टर को लेकर खासी रूचि है और वे इन्हें देखने के लिए इनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं. ये पोस्टर एक व्यक्ति पुनीत मिश्रा द्वारा लगाए गए हैं,उन्होंने अपना नाम भी दिया है.
वाराणसी:- आपको बॉलीवुड की हिट फिल्म 'स्त्री' का वो डायलॉग तो याद होगा, 'ओ स्त्री, कल आना', यही नारा अब वाराणसी में कोविड-19 के लिए उपयोग हो रहा है. अब मंदिरों के शहर की दीवारों पर 'ओ कोरोना, कल आना' के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं. जाहिर है कि ये पोस्टर इस घातक वायरस को दूर न रख पाएं, जिसने अब तक दुनिया में 8000 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है. फिर भी स्थानीय लोगों में इन पोस्टर को लेकर खासी रूचि है और वे इन्हें देखने के लिए इनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं. ये पोस्टर एक व्यक्ति पुनीत मिश्रा द्वारा लगाए गए हैं,उन्होंने अपना नाम भी दिया है.
पुनीत मिश्रा स्वीकार करते हैं कि ये पोस्टर 'स्त्री' फिल्म के डायलॉग से प्रेरित है और लोगों में जागरुकता लाने के लिए उन्होंने इसका उपयोग किया है. वह कहते हैं, यह कोरोना को लेकर लोगों के मन में अलग विचार देता है और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित करता है. इसने एक उत्साह पैदा किया है और इससे मेरा मकसद पूरा हुआ.
गौरतलब हो कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक जूनियर डॉक्टर में कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोविड-19 का तीसरा पॉजिटिव मामला है, इसके साथ ही अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 16 पर पहुंच गई है. जूनियर डॉक्टर को केजीएमयू में ही संगरोध में रखा गया है. यह उस मेडिकल टीम का हिस्सा था, जो कि कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2020 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

