देश

महाराष्ट्र में COVID-19 का कहर जारी, डिप्टी सीएम अजित पवार बोले- नियम नहीं माने तो लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अजित पवार ने बताया कि हम राज्य में बढ़ रहे कोरोना के केसों को अच्छी तरह से देख रहे हैं और 2 अप्रैल तक हमारी टीम इस पर निगरानी रखेगी

महाराष्ट्र में COVID-19 का कहर जारी, डिप्टी सीएम अजित पवार बोले- नियम नहीं माने तो लगेगा पूर्ण लॉकडाउन
अजित पवार (Photo credit: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बड़ा बयान दिया. पवार ने कहा कि अगर लोग कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते रहे तो सरकार पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाने के लिए मजबूर हो जाएगी. COVID-19 in Mumbai: मुंबई में तेज रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 5,513 नए केस

पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अजित पवार ने बताया कि हम राज्य में बढ़ रहे कोरोना के केसों को अच्छी तरह से देख रहे हैं और 2 अप्रैल तक हमारी टीम इस पर निगरानी बनाए रखेगी. यदि लोग इसको गंभीरता से नहीं लिए और दिए गए दिशा-निर्देश का पालन नहीं किए तो सरकार के पास लॉकडाउन के अतिरिक्त कोई चारा नहीं बचेगा.

कोरोना के मामले में लगातार होती बढ़ोतरी के बीच अजित पवार ने नई गाइडलाइन्स का भी ऐलान किया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मॉल, मार्केट, सिनेमा हॉल को अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करना चाहिए. साथ ही किसी भी शादी में 50 लोगों से अधिक लोग नहीं आने चाहिए.

बता दें कि इस वक्त देश में जितने भी मामले आ रहे हैं, उनमें से 60 फीसदी से अधिक मामले महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं. इसी कारण महाराष्ट्र के अधिक जिलों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियों को लगाया गया है. महाराष्ट्र में इस समय कोरोना का सबसे बुरा हाल हुआ है. पिछले 3 दिनों में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए है. गुरुवार को राज्य में 35 हजार से अधिक मामले सामने आए, जबकि उससे पहले भी दो दिन लगातार तीस हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया, हॉस्पिटलों में एक बार फिर कोरोना रोगियों के लिए बेड रिजर्व किए जा रहे हैं, निजी अस्पतालों से भी 50 फीसदी बेड रिजर्व रखने को बोला गया है.

अजित पवार ने आगे कहा कि सभी मेडिकल कर्मी तथा अन्य अफसर की यही राय है कि यदि कोरोना के आंकड़े बढ़ते हैं, तो एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लगाना होगा. इसपर अगले शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा. अजित पवार ने घोषणा की है कि व्यक्तियों को होली पर ख्याल रखना होगा, कोई भी भीड़ ना लगाए. नहीं तो कोरोना का खतरा बढ़ सकता है. मुंबई में अब किसी भी मॉल में प्रवेश के लिए एंटीजन टेस्ट कराना आवश्यक होगा. मुंबई में होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).