Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,767 नए केस, 1.31 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 3,867 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,767 मामले दर्ज किए गए, जबकि 147 लोगों की मौत हो गई है. अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है. इनमें से 73,560 केस एक्टिव हैं.
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को एक बार फिर 6 हजार से अधिक नए केस सामने आए. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,767 मामले दर्ज किए गए, जबकि 147 लोगों की मौत हो गई है. अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है. इनमें से 73,560 केस एक्टिव हैं. वहीं कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,867 हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अबतक 54,440 मरीज उपचार के बाद ठीक भी हुए हैं.
देश में कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिख रहा है. शनिवार को स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटें में 2,608 नए मामले पाए गए हैं. वहीं 60 लोगों की मौत हुई. महाराष्ट्र में COVID-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,577 हो गई हैं. वहीं संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47 हजार के पार पहुंच गई है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,190 हो गई है. भारत मे कोरोनावायरस: लाइव मैप देखने के लिए यहां क्लिक करें.
सबसे ज्यादा 6,767 नए केस आए सामने-
Highest ever spike of 6767 #COVID19 cases & 147 deaths in India in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 1,31,868, including 73,560 active cases, 54,440 cured/discharged and 3867 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/0r5cnBfxnC
— ANI (@ANI) May 24, 2020
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) इस वायरस के सबसे अधिक चपेट में हैं. शनिवार को मुंबई में 1,566 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं 40 लोगों की जान भी गई है. इस तरह मुंबई में कोरोना वायरस से मामले बढ़कर 28,634 हो गए हैं. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार स्कूलों को 15 जून से दोबारा खोलने की बना रही है योजना, शिफ्ट में चल सकती हैं क्लासेस.
राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में कुल 12,910 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 6267 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं, कुल 231 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 660 मरीज मिले थे. दिल्ली में 6412 एक्टिव केस हैं.
वैश्विक स्तर पर, COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5.3 मिलियन से अधिक हो गई, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3.42 लाख से अधिक हो गई. रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 5,309,698 थी, जबकि मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 342,078 हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

