कोविड-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज

देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं. अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां ये घातक वायरस पैदा हुआ था

कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

मुंबई: देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं.  अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां ये घातक वायरस पैदा हुआ था। देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में अब तक कोविड-19 से 4,938 मौतें हो चुकी हैं और 85,724 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि चीन (China) में यह आंकड़े क्रमश: 4,634 और 83,565 हैं. चीन में नए मामले एक अंक में आ रहे हैं, जो कि केवल धारावी में दर्ज हो रहे नए मामलों से भी कम हैं.

मुंबई शहर (Mumbai City)  में 1 जुलाई से हर दिन 1,100 से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं. इतना ही नहीं महाराष्ट्र ने 2,11,987 मामलों के साथ तुर्की (2,05,758) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कोरोना मामलों की संख्या में दुनिया में 14 वें स्थान पर है. इससे पहले 4 जून को महाराष्ट्र ने जर्मनी (1,98,064) और दक्षिण अफ्रीका (2,05,721) को पीछे किया था, जो कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर क्रमश: 16 और 15 वें स्थान पर हैं. यह भी पढ़े: मुंबई में कोरोना के प्रकोप के कारण फिर लगाई गई धारा-144, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 9,026 मौतें और 2,11,987 मामले दर्ज हुए हैं.  इनमें से 87,681 सक्रिय मामले हैं। वहीं राज्य में मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत और रिकवरी दर 54.37 है. राज्य के 36 जिलों में से केवल दो जिले भंडारा और चंद्रपुर ऐसे हैं, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट