Coronavirus: मध्यप्रदेश के कांग्रेस महासचिव मोहम्मद सलीम का कोरोना से निधन
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद सलीम का कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को निधन हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने सलीम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया है.
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद सलीम (Mohammad Salim) का कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को निधन हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने सलीम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया है.
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद सलीम कोरोना संक्रमित थे और उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां उन्होंने सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली. यह भी पढ़े: Coronavirus: देश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ा, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 5865
मेरे वर्षों के साथी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मो. सलीम के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/Ga3Km3smWk
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 31, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने मोहम्मद सलीम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मेरे वषों के साथी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मो़ सलीम के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है. परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

