देश

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले, राज्य में कुल मामले बढ़कर 158 हुए

जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 और मामले सामने आये और किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है. इसके साथ ही, इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 158 हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल मामलों में 149 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज 33 और नये मामलों का पता चला। इनमें से 30 कश्मीर संभाग से हैं और तीन जम्मू संभाग से हैं.’’

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले, राज्य में कुल मामले बढ़कर 158 हुए
कोरोना वायरस (Photo Credits: Unsplash)

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 और मामले सामने आये और किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है. इसके साथ ही, इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 158 हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल मामलों में 149 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज 33 और नये मामलों का पता चला। इनमें से 30 कश्मीर संभाग से हैं और तीन जम्मू संभाग से हैं.’’

अधिकारियों ने बताया कि दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि अब तक छह मरीज इस रोग से उबर चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि नये मामले के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है और श्रीनगर में कुछ नये इलाकों को ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया गया है. यह भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले, प्रशासन ने कहा-सिर्फ समाचार ना सुनें

महामारी को फैलने से रोकने के लिये इस केंद्र शासित प्रदेश में 40,000 अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें पृथक केंद्रों या पृथक वास में रखे गये लोग भी शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).