कोरोना वायरस से देश में अब तक 19 की मौत, मुंबई में 65 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 19 हो गया है. Covid 19 से हुई मौत का ताजा ममला मुंबई से है. यहां कस्तूरबा हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credit-PTI)

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 19 हो गया है. Covid 19 से हुई मौत का ताजा ममला मुंबई से है. यहां कस्तूरबा हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई. यह वायरस के कारण राज्य में 5 वीं मौत थी. इससे पहले मुंबई के एक निजी अस्पताल में 85 वर्षीय एक डॉक्टर, जो कि संभावित COVID19 पॉजिटिव केस है, की भी आज मृत्यु हो गई. वह हाल ही में इंग्लैंड से लौटे थे. महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आएं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉकडाउन के बावजूद में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. शुक्रवार शाम को मुंबई से कोरोना संक्रमित 9 नए मामलों की पुष्टि हुई. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया शुक्रवार को मुंबई में 9 और लोगों नए मामले सामने आए हैं. इनमें से पांच लोगों के यात्रा की करने की खबर है, जबकि चार उनके संपर्क में थे. इन नौ लोगों में छह मुंबई से और तीन अन्य स्थानों से हैं. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस, राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 153 हुई. 

कस्तूरबा हॉस्पिटल में महिला की मौत-

ब्रह्म मुंबई नगर निगम के मुताबिक शहर में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 86 हो गई है. इसके अलावा 1 नया केस वाशी से सामने आया. महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है.

इससे पहले शुक्रवार को सांगली (Sangli) में कोरोना वायरस के 12 नए केस सामने आए. पीआरओ, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के एक ही परिवार के 12 लोग कोविड-19 (COVID-19) वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं. घर के चार सदस्य हज करने गए थे. वहां से लौटने के बाद उनसे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है. देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 700 के आंकड़े को पार कर चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड