Coronavirus New Strain: ब्रिटेन से कोलकाता लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

ब्रिटेन से कोलकाता लौटे व्यक्ति में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

(File Image)

 Coronavirus New Strain: ब्रिटेन में हाल ही में सामने आए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि अब पश्चिम बंगाल में भी हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता निवासी एक व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है. ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आया कोरोनावायरस का यह स्ट्रेन (प्रकार) और भी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है. यह व्यक्ति लंदन से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले दो लोगों में शामिल हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद उसे अब कोलकाता में एक राज्य द्वारा संचालित चिकित्सा सुविधा में रखा गया है और सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। जिन व्यक्तियों के साथ उसने यात्रा की या जो भी उसके संपर्क में आया, उन्हें भी क्वांरटीन रहने की हिदायत दी गई है. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि संक्रमित लोगों में से कम से कम 20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और इनके संपर्क में आए सभी लोगों के साथ ही इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों को भी अलग किया गया है. यह भी पढ़े: Coronavirus New Strain: कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, 7 जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक

ब्रिटेन से 222 यात्रियों को लेकर कोलकाता पहुंची उड़ान में 25 यात्रियों के पास कोविड-19 रिपोर्ट नहीं थी। उन्हें निकटतम कोविड परीक्षण केंद्र में ले जाया गया. परीक्षण के बाद पाया गया कि उनमें से दो लोग पॉजिटिव हैं. सूत्रों ने कहा कि उनमें से एक को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य व्यक्ति को राजारहाट के सीएमसीआई में भर्ती कराया गया है। उनके परीक्षण के नमूनों को आगे के सत्यापन के लिए पुणे भेजा गया था.इसमें यह जांच की गई कि क्या वे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की चपेट में तो नहीं आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट