यूपी में 5 जनवरी को चलेगा कोरोना वैक्सीन ड्राई रन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप संचालित किया जाएगा.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 4 जनवरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन की कार्यवाही की जाएगी. मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन की कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता से ड्राई रन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे वैक्सीनेशन कार्य को सुगमतापूर्वक संचालित करने में सुविधा होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में कार्यवाही प्रगति पर है. जिला स्तर पर इस संबंध में किए जा रहे कार्यो की नियमित समीक्षा की जाए. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की सुरक्षित स्टोरेज, प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था तथा सुगम ट्रांसपोर्टेशन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के नये प्रकार से देश में 38 लोग संक्रमित

योवी ने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.5 लाख सैम्पल की जांच हो. उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद स्तर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्यशील रहें. समस्त जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा बैठक की जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड