देश

Corona Update: कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट, देश में पिछले 24 घंटे में 70 हजार नए मामले हुए दर्ज

भारत में 13 जून को 80,834 मामले दर्ज किए गए. भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,95,10,410 हो गई है. सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 9,73,158 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,74,305 मौतें हुई हैं.

Corona Update: कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट, देश में पिछले 24 घंटे में 70 हजार नए मामले हुए दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

नई दिल्ली: भारत (India) मे लगातार कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में गिरावट जारी है, अब कोरोना के नए 70,421 मामले सामने आए, जो 31 मार्च के बाद सबसे कम है और पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 3,921 मौतें हुई हैं. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) सोमवार को साझा किए. यह लगातार सातवां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले सामने आए हैं. Corona Update: ICMR ने बताया- देश में पिछले 24 घंटे में 19 लाख 312 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए

भारत में 13 जून को 80,834 मामले दर्ज किए गए. भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,95,10,410 हो गई है. सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 9,73,158 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,74,305 मौतें हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,19,501 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,81,62,947 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 25,48,49,301 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 14,99,771 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 13 जून तक 37,96,24,626 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इनमें से रविवार को 14,92,152 नमूनों की जांच की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).