Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आये , पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,33,728 हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आये जिसके बाद से कोरोना संक्रमण के कुल 1,13,33,728 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई. 140 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वालो की संख्या कुल 1,58,446 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,02,022 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,73,260 है.