देश

उत्तराखंड: कोरोना पॉजिटिव सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के AIIMS में भर्ती

18 दिसंबर को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है, क्योंकि देहरादून में होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उनके सीने में संक्रमण का प्रभाव बढ़ गया.

उत्तराखंड: कोरोना पॉजिटिव सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के AIIMS में भर्ती
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर: 18 दिसंबर को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने वाले उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Ravat) को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है, क्योंकि देहरादून (Dehradun) में होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उनके सीने में संक्रमण का प्रभाव बढ़ गया. इसकी जानकारी सूत्रों ने आईएएनएस को दी. रावत को एम्स ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है और अस्पताल के निदेशक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है.

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री को न्यूमोनिया हो गया, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया.यह भी पढ़े: हरिद्वार कुंभ से संबंधित 98 प्रतिशत कार्य इस माह पूर्ण हो जाएंगे : रावत.

इससे पहले, रावत को बुखार की शिकायत के बाद रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां के डॉक्टरों द्वारा की गई जांच से पता चला है कि रावत के सीने में संक्रमण फैल रहा है. बाद में डॉक्टरों की सलाह के बाद रावत को सोमवार को एम्स दिल्ली ले जाया गया. 18 दिसंबर को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).