देश

दिल्ली में कोरोना कहर, व्यापारियों की 17 मई तक स्वैच्छिक लॉकडाउन करने की घोषणा

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली की विभिन्न प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर अभी भी दिल्ली में दुकानें और मार्किट खोलने लायक हालात नहीं बने हैं.

दिल्ली में कोरोना कहर, व्यापारियों की 17 मई तक स्वैच्छिक लॉकडाउन करने की घोषणा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 6 मई : कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) ने दिल्ली की विभिन्न प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर अभी भी दिल्ली में दुकानें और मार्किट खोलने लायक हालात नहीं बने हैं. वर्तमान में इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की जरूरत है. कैट ने आज एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को एक पत्र भेजकर वर्तमान लॉकडाउन को 17 मई तक आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

दिल्ली में वर्तमान में जारी लॉकडाउन 10 मई को समाप्त हो रहा है. दिल्ली के सभी भागों के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने मीटिंग में यह भी कहा , दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात ठीक नहीं है और इस लिए 10 मई से आगे एक सप्ताह अर्थात 17 मई तक दिल्ली के प्रमुख व्यापारी संगठन अपने बाजारों में स्वैच्छिक स्वयं लॉक डाउन करेंगे. यह भी पढ़ें : Corona Epidemic: कोरोना महामारी ने 23 करोड़ भारतीयों को गरीबी में धकेला-रिपोर्ट

मीटिंग में दिल्ली के 100 से अधिक व्यापारी संगठनों के व्यापारी नेता मौजूद थे . उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा , किसी भी सूरत में हम दिल्ली के व्यापारियों को कोरोना की आग में जलते रहने के लिए नहीं छोड़ सकते . इसलिए या तो सरकार द्वारा लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाए अथवा व्यापारियों द्वारा स्वैच्छिक लॉक डाउन किया जाना ही वर्तमान में एक मात्र विकल्प है. '' मीटिंग में इस बात का भी जिक्र किया गया कि, दिल्ली में लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है. केवल दुकानें बंद है जबकि आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में सम्पूर्ण लॉक डाउन सख्ती के साथ लगाया जाना जरूरी है. ''

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).