देश

Corona Cases in Tamil Nadu: तमिलनाडु में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

तमिलनाडु में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 8.6 प्रतिशत है. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है.

Corona Cases in Tamil Nadu: तमिलनाडु में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- ANI)

चेन्नई, 18 अप्रैल: तमिलनाडु में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 8.6 प्रतिशत है. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है. कल्लाकुरिची, तिरुवरुर और तिरुपत्तूर को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में नए कोविड मामले दर्ज किए गए. तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,330 हो गई है. यह भी पढ़ें: COVID-19 Booster Dose Can Do More Harm: कोरोना की बूस्टर डोज फायदे के स्थान पर पहुंचा रही है नुकसान? एम्स के डॉक्टर ने किया बड़ा दावा

चेन्नई में 140, कोयंबटूर में 45, कन्याकुमारी में 44 और तमिलनाडु के तिरुचि जिलों में 31 नए मामले सामने आए हैं. दस जिलों से 10 और 25 के बीच नए मामलों की सूचना मिली और 21 अन्य जिलों ने एकल अंकों में मामले दर्ज किए. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, कतर और ओमान से आने वाले एक-एक यात्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला.

राज्य के दस जिलों ने राज्य के औसत से अधिक टीपीआर दर्ज किया, जिसमें कोयम्बटूर ने 12 प्रतिशत टीपीआर दिखाया. कन्याकुमारी, तिरुवल्लुर, सलेम, रानीपेट और चेंगलपट्टू की टीपीआर 11 फीसदी थी जबकि चेन्नई और कांचीपुरम की टीपीआर 10 फीसदी थी. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 150 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन आईसीयू में हैं. 70 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं और 77 सामान्य वाडरें में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).