देश

Petrol Diesel Price 23rd September: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन वृद्धि जारी, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा. इन छह दिनों दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.88 रुपये लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में भी 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसी प्रकार देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है.

Petrol Diesel Price 23rd September: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन वृद्धि जारी, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली : पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा. इन छह दिनों दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.88 रुपये लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में भी 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसी प्रकार देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है. खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति से कच्चे तेल के भाव को सपोर्ट मिला है.

पेट्रोल के दाम रविवार को दिल्ली में 29 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 28 पैसे, जबकि चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए. डीजल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे कोलकाता और चेन्नई में 20 पैसे जबकि मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई.

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price 21st September: आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई उछाल, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.91 रुपये, 76.60 रुपये, 79.57 रुपये और 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.93 रुपये, 69.35 रुपये, 70.22 रुपये और 70.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

इसी महीने 14 सितंबर को सउदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सउदी अरामको के तेल संयंत्रो पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सोमवार को यकायक तकबरीन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी. कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 64.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).