मणिपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में सिपाही की जान गई, 11 घायल
उत्तरी मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में बुधवार को यांत्रिक खराबी के कारण उनके वाहन के टकरा जाने से एक सिपाही की जान चली गई और 11 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
इंफाल, 2 मार्च : उत्तरी मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में बुधवार को यांत्रिक खराबी के कारण उनके वाहन के टकरा जाने से एक सिपाही की जान चली गई और 11 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. चुनाव विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी अपनी चुनाव संबंधी ड्यूटी के तहत तामेंगलोंग जिले के एक इलाके में जा रहे थे, जहां 5 मार्च को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होगा.
अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम सशस्त्र पुलिस कर्मी लालवमपुइया की मौके पर ही जान चली गई और 11 घायलों को इंफाल ले जाकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिजोरम सशस्त्र पुलिस कर्मी मणिपुर विधानसभा चुनाव के दो चरणों में तैनात केंद्रीय बलों का हिस्सा हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: उद्धव सरकार पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, कहा- ये लोग मुंबई को बर्बाद करने वाले के पीछे खड़े हैं
अधिकारियों के अनुसार, सड़क बहुत संकरी होने के कारण तामेंगलोंग कॉलेज के पास वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया. मणिपुर विधानसभा चुनाव का पहला चरण सोमवार को हुआ था और मतगणना 10 मार्च को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

