हजारीबाग के डीआईजी आवास पर कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
झारखंड के हजारीबाग में डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) के आवास पर तैनात एक कांस्टेबल ने बुधवार सुबह सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हजारीबाग, 1 मई : झारखंड के हजारीबाग में डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) के आवास पर तैनात एक कांस्टेबल ने बुधवार सुबह सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृत कांस्टेबल का नाम विकास कुमार बताया गया है, जो इसी जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस को जानकारी मिली है कि उसका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ था, लेकिन लड़की वालों ने बाद में शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद से वह तनाव में था. यह भी पढ़ें : Delhi: मनोज तिवारी के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया रोड शो -Video
डीआईजी आवास में सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई. वहां तैनात बाकी जवानों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\